Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Dec, 2022 08:16 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा उच्च स्तर की होती है। मूलांक 3 वाले जातकों में समझदारी और अनुभव सहज रूप से देखने को मिलता है। लोग इनसे परामर्श लेना और सलाह करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों को एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, परामर्शदाता, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी होते हैं। इनके जीवन के उद्देश्य काफी उच्च स्तर के होते हैं। जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते रहते हैं। अधिकतर मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन काल में हर समय कोई न कोई ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल गहरे आकर्षण वाला होता है। लोग इनके आसपास बने रहना और दोस्ती करना अच्छा समझते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं परंतु स्वयं दूसरों से जल्दी मदद नहीं मांगते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल आपके सभी काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। नौकरी और कारोबार में भी तरक्की के योग बनते हैं। इस साल समय विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी हालांकि आप प्रत्येक परिस्थिति में सूझबूझ के साथ सही निर्णय लेने में सक्षम हैं।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें, गले से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाएंगे। मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है। मई के महीने में मेहनत अधिक करनी होगी, परिणाम कम मिलेंगे। आने वाले समय की उचित नींव रखने के लिए आपकी मेहनत जरूरी है। जून के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस समय में खेलकूद की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले व्यक्ति सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। जुलाई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों से साथ मिलेगा। अगस्त के महीने में किसी को उधार देने से बचें। किसी को कोई वायदा न करें। लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने में किसी काम को परफेक्ट तरीके से करने के चक्कर में देरी का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने में कुछ विदेशी तकनीक को अपने काम में लाने की कोशिश करेंगे। हालांकि कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। नवंबर के महीने में कुछ परिवर्तनों का सामना करना होगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। सदाचार आचरण का पालन करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ की खीर का सेवन करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
